मालगाड़ी पटरी से उतरी, दुर्घटना टली

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) मंगलवार को अचानक मालगाड़ी के पहिये पटरी से नीचे उतर गये| जानकारी होनें पर चालक नें गाड़ी को रोंक दिया| जिससे कोई दुर्घटना नही हुई| रेलवे अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाएं हुए हैं|
मिली जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी गिट्टी भरकर हरसिंहपुर गोवा स्टेशन पर पंहुची| जिसके बाद दोपहर बाद लगभग 1:45 बजे मालगाड़ी फर्रुखाबाद की तरफ चल पड़ी| लेकिन लगभग 100 मीटर के बाद ही मालगाड़ी के चालक को आभास हुआ की ट्रेन के पहिये पटरी से उतर चुके हैं| जिससे चालक नें तत्काल ही सूझबूझ से ट्रेन को रोंक लिया| ट्रेन रुक जानें से कोई दुर्घटना होनें से बच गयी| पीछे से 13 वीं बोगी पटरी से उतरी थी| उसका भी एक पहिया पटरी से उतरा था| 3:46 मिनट पर पहिया ठीक कर दिया गया| 39 डिब्बे फर्रुखाबाद भेज दिये गये है| पीछे के 13 डिब्बे दूसरे इंजन से पुन: हरसिंहपुर गोवा स्टेशन पर खड़े करा दिये गये| 15038 ट्रेन कासगंज से कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस ट्रेन शमसाबाद रेलवे इस्टेशन पर खड़ी है| डीआरएम रेलवे पीआरओ राजेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया की पटरी से मालगाड़ी का एक पहिया उतर गया था| जिसे 3:46 पर ठीक करा दिया गया| लगभग 30 मिनट में रूट सुचारू कर दिया जायेगा|