सपा मनायेगी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:लोक सभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता आ रहा है राजनैतिक गलियारों में हलचल होनी शुरू हो गयी है| समाजवादी पार्टी इस बार अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरे धूमधाम से मनाने की तैयारी में है|
आगामी 1 जुलाई को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है| जिसके चलते पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये 15 सदस्यीय टीम बनायी है| जिला महासचिव मंदीप यादव ने बताया की कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मो०एवाद शामिल होंगे| सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने बताया की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी पूरी निष्ठा के साथ मनायेगी|