प्रधानों को सड़क सुरक्षा की दी गयी जानकारी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) गुरुवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) नें विकास खंड परिसर में प्रधानों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी| साथ की सुरक्षित यातायत की शपथ भी दिलायी|
एआरटीओ बृजेंद्र नाथ चौधरी के द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रधानों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमें एआरटीओ ने सभी को शपथ दिलायी कि ट्रैक्टर ट्राली से केवल कृषि कार्य ही करेंगे तथा कोई भी ट्रैक्टर ट्राली में सवारिया नहीं भरेगा| सभी अपने वाहनों का रजिस्ट्रेशन जरुर कराए| जिससे परिवहन व्यवस्था मजबूत हो| व चालकों को दारू पीकर या नींद आने पर वाहन ना चलानें की नसीहत भी दी गयी| वाहनहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करनें के लिये भी जागरूक किया गया| दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें| चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें| जिससे होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके दूरगामी सोच रखकर गाड़ी चलाएं ताकि मोड़ पर एकदम से निकलने वाले वाहनों या आवारा पशुओं से बचा जा सके| ज्यादा स्पीड में गाड़ी ना चलायें| अधिकतर दुर्घटनाएं ज्यादा स्पीड में चलाने से होती है वाहन में रिफ्लेक्टिव टेप प्लेट अवश्य लगवाएं, वाहनों में नियमानुसार नंबर प्लेट लगवाएं, ओवर स्पीड तथा ओवरलोडिंग ना करें, गलत दिशा में वाहन ना चलाएं यदि सड़क पर कहीं कोई दुर्घटना होती है तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दें और घायल व्यक्तियों की मदद भी करें|