आम के पेंड पर संदिग्ध हालत में झूलता मिला छात्रा का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) शनिवार को सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब छात्रा का शव संदिग्ध रूप में फांसी पर झूलता हुआ मिला| पुलिस नें जाँच पड़ताल की| पुलिस नें मामले में कुछ लोगों को पड़ताल के लिए उठाया भी है| फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम देवसनी निवासी 20 वर्षीय आंती पुत्री अतर सिंह राजपूत का शव शनिवार को सुबह लगभग 7 बजे आम के पेड़ पर फांसी पर झूलता हुआ मिला| जिस पर भीड़ लग गयी| मौके पर परिजन पंहुचे और कोहराम मच गया| घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष धर्वेन्द्र कुमार मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की|  पुलिस को पता चला की छात्रा के परिजनों और गाँव के एक कुछ लोगों में विवाद था| जिसके चलते पुलिस ने मृतका के कुछ परिजनों और दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को थाने में बिठा लिया|
वही मृतका के गर्दन पर कुछ चोटों के निशान भी मिले जिससे उसकी हत्या कर शव लटका देंने की काना-फूसी होती रही| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| थानाध्यक्ष नें बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| फिल्ड यूनिट टीम नें भी घटना के सम्बन्ध में साक्ष्य जुटाये| पुलिस जाँच कर रही है| दो पक्षों के कुछ लोगों को थानें में पूंछतांछ की जा रही है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनें के बाद आग्रिम कार्यवाही होगी|