सपा की साइकिल यात्रा के जबाब में बीजेपी के सेक्टर प्रमुख

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

vimalफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के द्वारा अपनी योजनाओ को जन-जन तक पंहुचाने के लिये साइकिल यात्रा शुरू की गयी है| जिसके जबाब में बीजेपी ने अपने सेक्टर प्रमुखों को तैयार किया है| जो बूथ स्तर पर केंद्र की योजना की जानकारी पंहुचायेगे|

बीजेपी के क्षेत्ररीय संगठन मंत्री ओम प्रकाश बीते दिन दिन पूर्व ही जनपद में आ गये थे| जिसके बाद उन्होंने विधान सभा की अलग-अलग बैठक की| जिसमे उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव फतेह करने की रूप रेखा तैयार की| बीजेपी हर बूथ पर अपने आधा दर्जन सक्रिय कार्यकर्ता तैयार कर रही है| वही बूथों को कमांड करने के लिये सेक्टर प्रमुख बनाये जा रहे है| जो केंद्र सरकार की योजनाओ को बूथ स्तर तक ले जायेगे| और यूपी फतेह करेगे|

जिलामहामंत्री विमल कटियार ने बताया की जिले में 1379 बूथ है| जिसमे से 1125 बूथों के अध्यक्ष नियुक्त किये जा चुके है| एक महीने के भीतर बूथ की समितियों को बनाने का काम दिया गया है| इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पुर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, दिनेश कटियार, चेयरमैन विजय गुप्ता, शैलन्द्र राठौर, नागेन्द्र शैलन्द्र राजपूत, रुपेश गुप्ता, रामवीर शुक्ला आदि मौजूद रहे|