कांच की बोतल के भीतर मुलायम का चित्र बना दी श्रद्धांजलि

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अपनी कलाकारी से राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय पटल पर जनपद का नाम रोशन करनें वाले अतुल कश्यप नें एक बार भी अपनी कलाकारी का लोहा मनवा दिया| उन्होंने कांच की बोतल के भीतर बिना काटे मुलायम सिंह यादव का चित्र बना उन्हें श्रद्धांजलि दी है|
दरअसल शहर के मोहल्ला सेनापति गली निवासी अतुल कश्यप वर्तमान में दिल्ली में रह रहें है| उन्होंने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर उन्हें अनोखी श्रद्धांजलि दी है| अतुल नें कांच की बोतल को बिना तोड़े उसके भीतर फ्रेम में मुलायम सिंह यादव का चित्र बनाकर उसमे रंगबिंरगी लाइटों से सजाया है| उनके इस कार्य को जिसने देखा और सराहा है| इससे पूर्व अतुल सरसों के दानें पर आई लव माई इंडिया, इसके साथ ही नाखून के माप की 150 पेज की कापी पर पूरा हनुमान चालीसा लिखा, इसके साथ सुई के छेंद में 82 छागे पिरोये, नाख़ून पर टेबिल टेनिस बनाया, 900 फिट के फैक्स पेपर पर भारत का इतिहास 72 घंटे लगातार लिखा, इसके साथ1x 1.5 इंच की छोटी से किताब जो 250 पेंज की थी उसमें आम आदमी पार्टी की पांच साल की उपलब्धियों को लिखा था| इसके साथ ही 2021 में वर्ड बुक ऑफ रिकार्ड दर्ज अतुल के नाम दर्ज हुआ | इसके बाद और भी कई महत्वपूर्ण अबार्ड अतुल के नाम पंजीकृत है|