कार से 30 लाख रूपये से भरा बैग किया पार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बैंक के बाहर खड़ी कार से 30 लाख रूपये पार कर दिये गये| सीसीटीवी में घटना के सम्बन्धित फुटेज मिले हैं| पुलिस छानबीन कर रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नई वस्ती नवदिया निवासी राम शरण पुत्र राम भजन नें बताया कि सोमवार को लगभग 10:7 बजे सुबह वह अपनी कार से आईसीआईसी आई की शाखा फतेहगढ़ पंहुचे| कार को बैंक के बाहर खड़ा कर दी| कार में भीतर 30 लाख रूपये भरा बैग रखा था| कार के भीतर चालक सोनू यादव बैठा था| रामशरण बैंक एक भीतर आरटीजीएस करनें चले गये| जब वह वापस अपनी कार के पास आये तो कार में रखा 30 लाख रूपये गायब थे| जिसके बाद चालक सोनू से जानकारी की| जानकारी करनें पर बताया कि दो लोगआये थे जिसमे से के बोला की उसकी कार का अगला पहिया पंचर हो गया है| जब चालक गाड़ी से उतर कर पहिया देखने लगा तो वह तब तक झोला गायब कर ले गये| घटना के सम्बन्ध में तहरीर पुलिस को दी गयी| सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय आदि मौके पर आ गये| उन्होंने छानबीन की| राम शरण नें पुलिस को बताया कि वह भूमि का बैनामा करानें जा रहे थे| जिसके लिये पैसे लाये थे|
अपर पुलिस अधिक्षक अजय प्रताप नें बताया कि कार से पैसे गायब किये गये हैं| लिहाजा तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही होगी|