राइस मिल कर्मी के घर चोरों नें किये हाथ साफ

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात चोरों नें राइस मिल कर्मी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया| सुबह कपड़ें आदि खेतों में पड़े मिले| पुलिस नें मौके पर जाकर छानबीन की|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम विजाधरपुर पाल नगला के सामने सतीश पाल नें नया मकान बनाया है| सतीश पाल गोरखपुर की राइस मिल में नौकरी करते है| वह कमालगंज के ग्राम धीरपुर के मूल निवासी है| बीती रात उनकी पत्नी शारदा पाल, 19 वर्षीय पुत्र विकास पाल व 9 वर्षीय पुत्र हर्षित घर की बैठक में सो रहे थे|
चोर आधी रात को मकान के पीछे से लकड़ी का बल्ला लगाकर चढ़ गये| इसके बाद जीने की कुंडी हाथ डालकर खोल ली और मकान के भीतर दाखिल हो गये| कमरों में ताले नही लगे थे| लिहाजा कमरें में आराम से पंहुच गये| कमरें में रखी अलमारी की चाबी बैड से निकाल कर खोल ली| इसके बाद दो झोलों में सामान भरकर मुख्य द्वार की कुंडी खोलकर बाहर निकल गये| अचानक आँख खुलनें से शारदा देवी नें एक चोर को पीछे से देख लिया| उन्होंने अपने पुत्र विकास को जगाकर जानकारी दी| रात में डायल 112 को सूचना दी| जिसके बाद डायल 112 मौके पर पंहुची और औपचारिकता कर लौट गयी| सुबह तक कोतवाली पुलिस मौके पर नही पंहुची| सुबह सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज सोहेल खान नें मौके पर जाकर तफ्तीश की| शारदा देवी नें बताया की चोर एक लोहे की राड़ घर पर ही छोड़ गये| चोरों नें एक मोबाइल,15 सौ रूपये व कुछ जेबरात आदि चोरी कर ले गये|
चौकी प्रभारी सुहेल खान नें बताया कि चोरी की घटना पर जाँच की गयी है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|