शमशाबाद व् राजेपुर के विवादित मतदान केन्द्रों पर पुलिस की नजरे

CRIME FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics

uppफर्रुखाबाद:(शमसाबाद,राजेपुर) तृतीय चरण में होने वाले शमसाबाद व राजेपुर विकास खंड के पंचायत चुनाव में दोनों व्लाको के समबेदनशील मतदान केन्द्रों पर पुलिस की नजरे टेडी है| जिन पर सुरक्षा अधिक रखे जाने की तैयारी चल रही है|

राजेपुर थाना क्षेत्र के समबेदनशील गाँवो में पट्टी दारापुर, गाँधी, विरसिंहपुर, दहेलिया, सथरा, उजरामऊ, तुसौर,मऊपुर चौरासी, अतिसमबेदणशील गाँवो में भरखा, सलेमपुर,सीढेचकरपुर, कड्डका, जैनपुर, भुडिया भेडा, नगरिया जबाहर, कुबेरपुर, वीरपुर हरिहरपुर, राई, निविया, अलीगढ मोहद्दीपुर, डबरी बदनपुर, बहादुर पुर, चाचूपुर, कमालुद्दीनपुर जटपुरा, भुसेरा, महमदपुर गढिया आदि गाँवो को पुलिस ने चिन्हित किया है| जिस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की तैयारी है|

वही शमसाबाद के कुछ गाँव कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में लगते है| बरझाला, पपड़ी, जिरखापुर, अरियार, लहरा रजा, अहमदगंज, कुआं खेडा बजीर आलम, कुआँ खेडा खास, बल्लू बेहटा, नगला बसोला को विवादित बुथो में सुमार किया गया है|

जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कही भी गडबडी फ़ैलाने वाले पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है| इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नही की जायेगी|