अबैध सम्बंध के शक में पत्नी का रेता गला

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अबैध सम्बन्ध के शक में ग्रामीण नें पत्नी का गला रेत दिया| जिससे उसकी मौत हो गयी| हत्या के बाद आरोपी खुद ही थानें पंहुच गया | पुलिस नें आरोपी को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया|
शहर कोतवाली के मोहल्ला खानपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र राजाराम कठेरिया जनपद अलीगढ़ में ठेली लगानें का कार्य करता था| बीते एक माह पूर्व वह गाँव खानपुर आया था| बीती रात उसने अपनी पत्नी 22 वर्षीय किरन की गला रेतकर हत्या कर दी| इसके बाद आरोपी खुद ही शहर कोतवाली आ गया| आधी रात के बाद पत्नी की हत्या कर कोतवाली पंहुचे आरोपी नें जब घटना से पुलिस को रूबरू कराया तो पुलिस के पैरो तले जमीन खिसक गयी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और छानबीन के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|
दरअसल आरोपी सुनील कुमार नें किरन से दूसरा विवाह किया था| किरन का मायका जलालाबाद में है| जबकि पहली पत्नी रीना जिसका मायका मंझा शाहबाद हरदोई था| वह सुनील को छोड़कर चली गयी और दूसरा विवाह कर लिया| सुनील नें भी किरन से दूसरा विवाह किया| पहली पत्नी के दो ब्च्च्जे 14 वर्षीय बेटी तुलसी व 8 वर्षीय पुत्र शनि है| शनि को रीना अपने साथ ले गयी थी| जबकि बेटी तुलसी पिता के पास ही रहती थी| पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया कि आरोपी को आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|
महिला नें खुद को लगायी आग, हालत गंभीर
नगर संवाददाता: शहर कोतवाली के नौगंवा कैंट निवासी गोविन्द वर्मा की 22 वर्षीय पत्नी तारा नें घर के भीतर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करनें का प्रयास किया| चीखपुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर आ गये| पति गोविन्द नें उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| हालत गंभीर होनें पर उसे रिफर कर दिया| तारा गोविन्द की तीसरी पत्नी थी|