बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मोटरसाइकिल से घर जा रहे बाइक मिस्त्री के गोली मार दी गयी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये| उन्हें परिजनों नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
शुक्रवार देर शाम शहर कोतवाली के उस्मान नगला निवासी 50 वर्षीय विनोद राजपूत अपनी बाइक से घर जा रहा था| उसी दौरान उस्मान नगला भट्टा के निकट उसके ऊपर गोली चला दी| जिससे विनोद घायल हो गये | उसे परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| जहाँ विनोद को मृत घोषित कर दिया गया| जिससे कोहराम मच गया| पुलिस छानबीन कर रही है|