बेबा की फरियाद पर सीओ की लगी कड़ी फटकार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल से पति के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी ना होंने पर बेबा नें गुहार लगायी| जिस पर वह भड़क गयीं और सीओ को तलब कर लिया| सीओ के आने पर उन्होंने कड़ी फटकार लगा दी और जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम बनपोई निवासी प्रियंका पत्नी स्वर्गीय इंद्रेश कुमार ने फतेहगढ़ निरीक्षण भवन आकर राज्य महिला आयोग की सदस्य से गुहार लगायी| प्रियंका नें कहा कि उसके पति इंद्रेश कुमार की हत्या बीते 21 अक्टूबर को पिकअप से कुचलकर गोसरपुर के निकट कर दी गयी थी| जिसमे मुख्य आरोपी उमेश व दिनेश पुत्र रतीराम ग्राम मानपुर बिकू व साजिश कर्ता में विनोद पुत्र श्रीराम निवासी बनपोई सकवाई के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया था| लेकिन पुलिस नें आरोपियों को गिरफ्तार नही किया|
जानकारी होने पर राज्य महिला आयोग की सदस्य नें सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह को तलब कर लिया| इसके बाद सीओ के निरीक्षण भवन में आते ही जमकर क्लास लगा कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये| कुल 7 शिकायतें उनके सामने पंहुची|
जेलों में महिलाओं की मुलाकात को सरल बनाने का होगा प्रयास
राज्य महिला आयोग की सदस्य नें जेएनआई के सबाल के जबाब में कहा की जेलों में दूर दराज से आने वाली महिलाओं को बंदियों से मुलाकात करने में काफी असुबिधा होती है| क्योंकि अक्सर महिलाएं अपना आधार कार्ड घर पर भूल जाती है तो उन्हें मुलाकात से महरूम रहना पड़ता है| इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आंन लाइन आधार कार्ड सर्च की सुबिधा के लिए आयोग और सरकार में बात की जायेगी|
निस्तारण के आंकड़े मीडिया को देनें से किया इंकार
महिला आयोग की सदस्य से जब मीडिया से आंकड़े मांगे तो उन्होंने कहा की पिछले दौरे में कुल 9 शिकायतें आयी थी जिसमे से 7 शिकायतों का निस्तारण कराया| जब मीडिया नें उनसे निस्तारण किये गये लोगों के नाम मांगे तो वह कन्नी काट गये| उन्होंने अधिकारियों से आंकड़े लेनें की बात कह दी| इस बात से मीडिया से तकरार भी हो गयी|
यह रहे मौजूद
जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट रत्ना प्रिया, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, महिला थानाध्यक्ष विनीता सारथी आदि रहे|