अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सबार युवक की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती रात बाइक से जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उसे लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा उसे अमृत घोषित कर दिया गया |
थाना मऊदरवाजा के नेकपुर खुर्द निवासी जोगेन्द्र पुत्र प्रेम राज  अपनी रिश्तेदारी में कासगंज  पटियाली गया था| जंहा से बीती रात वह बाइक से लौट रहा था उसी समय ग्राम हथियापुर के निकट किसी अज्ञात वाहन नें उसके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसकी हालत नाजुक हो गयी| पुलिस रात में ही उस लेकर लोहिया अस्पताल पंहुची जंहा उसे जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतक का डेढ़ वर्ष पूर्व भगुआ नगला निवासी नेहा के साथ विवाह हुआ था और उसका पांच माह का पुत्र देव है। सुबह मृतक जोगेंद्र के परिजन व पत्नी नेहा लोहिया अस्पताल आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|