सपा के सदस्यता अभियान को धार देंने को कमेटी गठित

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी अपना कुनबा बढानें के लिये सदस्यता अभियान चला रही है| जिले में अभियान की गति बढानें के लिये पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है| जो सदस्यता अभियान को धार देगी|
निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, जिला सदस्यता प्रभारी चंद्रपाल सिंह यादव, जिला सदस्यता प्रभारी डॉ० नबल किशोर शाक्य द्वारा पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है| जिसमे निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव,सपा नेता महेंद्र कटियार, पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्र अविनाश सिंह उर्फ विक्की, इकलाख खां उर्फ मुंशी व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य को कमेटी में शामिल किया गया है| जिला सदस्यता प्रभारी चंद्रपाल सिंह यादव नें जेएनआई को बताया कि कमेटी में पांच पार्टी नेताओं को रखा गया है| जिन्हें सदस्यता अभियान को धार देनें की जिम्मेदारी दी गयी है|