मानदेय समय पर ना मिलने से ठेका सफाई कर्मी नाखुश

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: पालिका के क्रियाकलापों से आम जनता कही से भी खुश नही है लेकिन उनके कर्मी भी नाखुश रहते है| जिसका उदाहरण तब देखने को मिला जब ठेका कर्मियों ने बैठक कर अपना दुखड़ा रोया| और पालिकाध्यक्ष के साथ ही साथ ईओ को कोसा|

शहर के मोहल्ला सिकत्तरबाग में ठेका कर्मियों की एक बैठक का आयोजन हुआ| जिसमे महिला व पुरुष कर्मियों ने मिलकर रणनीति बनायी| ठेका कर्मियों ने कहा कि पालिका के पास 248 ठेका कर्मी है| सभी का 7800 सौ रूपये वेतन निर्धारित है| लेकिन तीन महीने से पहले कभी भी वेतन खातो में नही जाता| और उसमे भी 800 रूपये पालिका कम करके देती है|

ठेका कर्मियों ने आरोप लगाया कि पालिका के अफसर और उनके ठेकेदार उनसे सुबह से शाम तक काम कराते है| वह लोग बीते 7 वर्षो से पालिका का शोषण झेल रहे है| ईओ रोली गुप्ता से फोन पर कई बार इस सम्बन्ध में वार्ता का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया|