थानें के नजदीक महिला के नोचे झाले

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बाइक से आये युवक नें थानें के निकट महिला के झाला नोच लिया| जिससे महिला का कान भी फटने से वह घायल हो गयी| झाला नोचने से अनियंत्रित हुई बाइक से महिला अपने पति के गिर गयी| जिससे वह दोनों घायल हो गये| पुलिस नें एफआईआर पंजीकृत कर छानबीन कर रही है|
पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर के मिर्जापुर बहरिया निवासी पप्पू शाक्य अपनी पत्नी पूजा के साथ राजेपुर के कस्बा में अपनी ससुराल आये थे| बीते शुक्रवार की रात वह दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे| जब वह थाना अमृतपुर के निकट कोल्ड स्टोरेज के पास पंहुचे और पेशाब के लिये बाइक रोंक दी|उसी दौरान दो युवक बाइक से आये और पूजा के कान का झाला नोच लिया और फरार हो गये| पूजा का झाला नोचे जानें से उसका कान भी फट गया| पूजा के पति पप्पू नें थानें में तहरीर दी| थाना प्रभारी अनिल कुमार चौबे नें बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है| छानबीन की जा रही है|