फोटोग्राफर का शव सड़क पर रख लगाया जाम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन गोली मारकर मौत के घाट उतारे गये फोटोग्राफर के शव को परिजनों नें साथियों के साथ चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया| जिससे वाहनों की लम्बी कतारे लग गयी| बाद में पुलिस ने समझाकर जाम खुला दिया|
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम निनौआ निवासी कौशल कठेरिया की बीते दिन गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| शनिवार को शव का पुलिस नें पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया | जिसके बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिये निकले और सेंट्रल जेल चौराहे पर आकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया| परिजनों नें सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की| सूचना पर सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज सोहेल खान मौके पर पंहुचे और परिजनों से वार्ता की| पुलिस नें आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया| जिसके बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिये लेकर निकल गये|
सिर की हड्डी में फंसी मिली गोली
शनिवार को मृतक कौशल के शव का एक्स-रे के बाद पोस्टमार्टम भी कराया गया| जिसमे गोली सिर के भीतर हड्डी में फंसी निकली| गोली 315 बोर की बतायी जा रही है| सिर के दाहिनें तरफ पीछे से गोली मारी गयी थी|
आला कत्ल के साथ एक आरोपी गया जेल
थाना पुलिस ने बीते दिन ही आरोपी अजीत उर्फ गोलू पुत्र ईश्वर दयाल निवासी तकिया नशरत शाह बजरिया मऊदरवाजा को दबोच लिया गया था| उसके पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया| शनिवार को पुलिस नें उनका न्यायालय के लिये चालान कर दिया| थानाध्यक्ष मऊदरबाजा आमोद कुमार नें बताया कि प्रकाश में आये आरोपी गोलू को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया गया है| अन्य की तलाश की जा रही है|