विधायक के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता)आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बुधवार को भोजपुर विधायक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकला लोगों को देश भक्ति का संदेश दिया|
खुदागंज से तिरंगा यात्रा की शुरुआत विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में शुरू हुई| इसके बाद यात्रा खुदागंज से जहानगंज से मोहम्मदाबाद होकर तकीपुर, पंहुची| तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी हुआ| खीमसेपुर से मदनपुर बिहार से होकर धीरपुर चौराहा पर भी पंहुची| विधायक नें कहा कि पूरा देश आजादी के इस अमृत महोत्सव में सराबोर है। आम लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने और देश भक्ति व राष्ट्रीयता का संदेश देने का काम इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से किया। हम लोगों को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहते हुए राष्ट्रहित में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है।