बड़ी खबर, टाइम सेंटर को दो दिन में तोड़नें का पालिका नें दिया नोटिस

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में लगनें वाले जाम के लिए एक बड़ी समस्या बने टाइम सेंटर के दिन अब नजदीक आ गये है| पालिका ने टाइम सेंटर को नोटिस जारी किया है| जिसमे टाइम सेंटर के मालिक को दो दिन का समय दिया गया है|
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने टाइम सेंटर के मालिक कृष्ण दत्त गुप्ता को मंगलावर देर शाम नोटिस तामिल करवा दिया| जिसमे अधिशाषी अधिकारी ने भवन मालिक से कहा है कि वर्तमान में प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है| जिसके तहत नगर क्षेत्र में भी अभियान चल रहा है | लिहाजा आपके द्वारा उच्च न्यायालय इलाहाबाद से रिट याचिका योजित की गयी थी| जो की चौक स्थित टाइम सेंटर की दुकान के सड़क पर अवैध निर्माण से सम्बन्धित है| जिसमे उच्च न्यायालय द्वारा पारित स्थगन आदेश 31 अगस्त 2021 तक ही प्रभावी था तथा वर्तमान में स्थगनादेश प्रभावी नही है|
लिहाजा ईओ नें कहा है वर्तमान में चौक पर अतिक्रमण हटाकर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है| जिसके चलते टाइम सेंटर भी जनहित में हटाया जाना आवश्यक है| लिहाजा ईओ ने नोटिस भेजकर 16 जून 2022 के शाम 5 बजे तक सड़क की भूमि पर अवैध निर्मित अपनी दुकान को स्वयं के संसाधनों से ध्वस्त करा लें अन्यथा प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया जायेगा| जिसका खर्चा भी भवन स्वामी से लगेगा| नोटिस पालिका कर्मी द्वारा भवन मालिक को मंगलवार शाम को तामिल करा दिया|