आर्थिक तंगी से तंग ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) बीती रात पत्नी से हुए विवाद से आक्रोशित युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला झब्बू निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र रामवीर आर्थिक तंगी से तंग चल रहा था|  मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात उसका अपनी पत्नी सीमा से विवाद हो गया| विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपनी जीवन लीला फांसी लगाकर समाप्त कर ली| जिस समय उसने घर में फांसी लगायी| उससे पूर्व  उसने अपनी पत्नी सीमा और पुत्र 6 वर्षीय गौरव कुमार, 4 वर्षीय विष्णु कुमार, 8 माह की पुत्री संजना कुमारी को  घर से मारपीट कर बाहर निकाल दिया| सुबह उसका शव फांसी पर झूल रहा था|  घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह, फिल्ड यूनिट की टीम के साथ पंहुचे और पड़ताल की| उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है| जाँच की जा रही है|
मृतक के घर लग चुकी है आग, जिससे घर में थी आर्थिक तंगी
बीते कुछ समय पूर्व मृतक अनिल की झोंपड़ी में एजी लग गयी थी| जिससे उसकी गृहस्थी का सभी सामान आदि जल गया था| जिससे उसके घर में आर्थिक तंगी आ गयी थी| आर्थिक तंगी के चलते आये दिन घर के कलह होती रहती थी| जो अनिल की आत्महत्या बन गयी|