रिटायर्ड कैप्टन की चक्की से हजारों का सामान चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात चोरों ने रिटायर्ड कैप्टन की आटा चक्की के कमरें से हजारों रूपये कीमत का सामान चोरी कर लिया| मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बरपुर निवासी शान्ति स्वरूप दुबे सेना के रिटायर्ड कैप्टन हैं| उनकी चित्रकूट तिराहे पर आटाचक्की व पालेसर लगा है| बीती शनिवार को शाम लगभग 7 बजे दुकान बंद कर चला गया था| सुबह जब 7 बजे दुकान खोलनें के लिए आया तो रजनेश पुत्र छोटेलाल नें उन्हें चोरी की जानकारी दी| शांति स्वरूप दुबे ने पुलिस को तहरीर में दी जिसमे कहा की चोर लगभग 15 से 20 हजार रूपये का सामान चोरी कर ले गये| पुलिस जाँच कर रही है|