गाय का गोबर 2 रूपये किलो लेगी सरकार, बनेगी सीएनजी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को शहर के सातनपुर आलू मंडी परिसर में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया| जिसमे पंहुचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह नें कहा कि अब गायों का गोबर भी सरकार खरीदेगी| जिसके माध्यम से सीएनजी का निर्माण किया जायेगा| इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं को गिनाया|
कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ मंत्री नें किया| इसके बाद सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को समर्पित है| पीएम मोदी नें अपनी कुर्सी संभालते ही सबसे पहले झाड़ू पकड़ी| जिसका फायदा यह हुआ कि देश के लोग सफाई को लेकर जागरूक हुए|
जिले के प्रभारी अरुण पाठक नें कहा कि पहले सरकार मतलब होता था कि सरकार ही माई बाप है लेकिन बीजेपी सरकार का अब मतलब सुशासन है| उन्होंने कहा की आगामी 2024 के विधान सभा चुनाव में मोदी फिर से केंद्र की गद्दी पर बैठेंगे और मुकेश राजपूत फिर से सांसद बनेंगे| उन्होंने अपने भाषण में गरीबों की योजनाओं को गिनाकर निशान 2024 के चुनाव पर लगाया|  बीजेपी की प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि हम देश व प्रदेश के विकास की बात करते है तो विरोधी गरीबों को और गिरानें की बात करते है| उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नें महिलाओं को आत्मनिर्भर किया है| जिससे महिलाओं का मनोबल बढ़ा है|
पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने मेक इन इंडिया के तहत देश की सभी जरूरतों को पूरा किया| कोरोना काल में फ्री राशन वितरण कराया| मोदी की नोटबंदी में जनता उनके साथ दिखी| हर घर को गैस सिलेंडर दिया| मोदी ने कुम्भ के मेले के दौरान गंगा में डुबकी लगाकर सफाई कर्मी महिला के पैर धोये | उन्होंने कहा की अब हुजुर का बेटा हुजुर नही बनता अब गरीब मजदूर का बेटा भी हुजुर बनता है| सरकार ने तीन तलाक खत्म किया| उन्होएँ आवारा गौबंश पर कहा कि अब सरकार ने गाय छोड़ने वालों के खिलाफ कानून बना दिया है| जो गाय का दूध पीकर उसे छोड़ेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी| उन्होंने कहा की हर घर में एक गाय और एक तुलसी का पौधा होना चाहिए| सभी गौ आधारित खेती करें| जिससे हम कई बीमारियों से भी बच सकते हैं | मंत्री ने कहा कि सरकार अब गाय का गोबर दो रूपये किलों खरीदेगी| जिससे सीएनजी बनायी जायेगी| उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर ही गाय का पूजन किया| इस दौरान जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य व डॉ० सुरभि गंगवार, कुलदीप गंगवार, भास्कर दत्त द्विवेदी व अभिषेक त्रिवेदी आदि ने अपने विचार रखे| संचालन जिला महामंत्री फतेहचन्द्र वर्मा ने किया| डॉ० भूदेव सिंह राजपूत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला, जिला महामंत्री राहुल राजपूत, विश्वास गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, सुनील राठौर, जय गंगवार, जिला पंचायत सदस्य कुंबरजीत सिंह, धीरेन्द्र वर्मा आदि रहे|