मोबाइल ना देंने पर मिस्त्री की पत्नी फांसी पर झूली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संबाददाता) ससुर से मोबाइल को लेकर हुए विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर जा दे दी| पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन की|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरौर निवासी 22 वर्षीय रुखशाना पत्नी इतवारी का बीते दो वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था| उसका ससुर इबरार ने मोबाइल को लेकर विवाद बताया गया| जिसके चलते रुखशाना नें घर के पंखे के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सूचना पर मृतका के जनपद हरदोई हरपालपुर बसौली निवासी पिता छोटे, माँ एसबानों आदि मौके पर पंहुची और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतका के पिता नें आरोप लगाया की दहेज को लेकर हत्या कर शव फांसी पर लटकानें का आरोप लगाया| सीओ अजेय शर्मा, थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौबे व फिल्ड यूनिट ककी टीम मौके पर पंहुची और जाँच की| मृतका के पति इतवारी का कहना है कि उसकी पत्नी ने बीती आधी रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| उसने जब पत्नी को फंदे पर झूलते देखा तो पुलिस को सूचना दी| मृतका का एक पुत्र आरिफ खान है| पुलिस ने मृतका के ससुर को हिरासत में ले लिया| मृतका का पति इतवारी बाइक मिस्त्री का कार्य करता है| थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौबे ने बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|