फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)सोमवार को लोकतंत्र सेनानी 70 वर्षीय बृजपाल ने अंतिम सांस ली। इमरजेंसी के दौरान 1975 में वह भी जेल गए थे। राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई।
कस्बा निवासी लोकतंत्र सेनानी बृजपाल की मृत्यु की सूचना पर सुबह उनके घर पर हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गये थे| उनके घर पंहुचकर एसडीएम पदम् सिंह, तहसीलदार संतोष कुशवाह, थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौबे ने उन्हें तिरंगा उढ़ाकर पुष्पांजली अर्पित की| इसके बाद शव की अंतिम यात्रा शुरू हुई| पांचाल घाट पर उन्हें शोक शस्त्र सलामी दी और उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रधान सचिन देव तिवारी आदि भी रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



