टाइम सेंटर के गगनचुंबी भवन की तरफ टकटकी लगाये शहर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्य चौक बाजार पर अतिक्रमण कर बनाये गये टाइम सेंटर का निर्माण सीमेंट के साथ पता नही कौन सी संजीवनी मिलाकर किया गया है| जिसमे वर्षों के प्रयास के बाद उसका प्लास्टर तक नही हटा पा रहा है| बीते एक महीनें से ना जानें कितने लोग केबल अपना मकान टूट जानें से बेघर हो गये| उनके क़ानूनी दस्ताबेज भीं मान्य नही किये गये| अब जब रेलवे रोड़ पर अतिक्रमण हटानें बुलडोजर पंहुचा तो पता चला की टाइम सेंटर की तरफ ना देखने से आक्रोश फैल गया |
व्यापारियों ने चौक को पहले साफ करनें की मांग की| टाइम सेंटर को तोड़ने की मांग उठी| व्यापारियों का कहना है कि पहले टाइम सेंटर को हटाया जाये उसके बाद जेसीबी आगे बढ़ेगी| वर्ष 2014 को भी टाइम सेंटर का भवन गिरानें के आदेश तत्कालीन जिलाधिकारी ने दिये थे| इसके बाद आदेश की हवा निकल गयी| पालिका इसको लेकर टाइम सेंटर के मालिक को नोटिस भी जारी कर चुकी है| लेकिन पूरे मामले में खुद पालिका कर्मियों की मिली भगत से हमेशा केबल प्रयास ही होता आ रहा है, सफल होनें के आसार नजर नही  आ रहे है| लेकिन व्यापारी आक्रोशित हो गये| जिससे अधिकारियों को बैक फुट पर आना पड़ा| हर व्यक्ति यही चिल्ला रहा है कि पहले टाइम सेंटर का भवन गिराया जाये उसके बाद आगे कार्यवाही हो| फिलहाल टाइम सेंटर जिला प्रशासन की गले की हड्डी बन गया है| कुछ लोगों का कहना है की टाइम सेंटर के भवन पर स्टे है| जिस पर व्यापर मंडल जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा ने कहा कि पूर्व में ना जानें कितने मकानों पर स्टे था जिन्हें फाड़ कर डंक दिया गया| लेकिन टाइम सेंटर का इस्टे किस प्रकार का है जिसके आगे बुलडोजर भी नतमस्तक है|
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि टाइम सेंटर के भवन पर स्टे होगा| सड़क की भूमि पर नही| उचित कार्यवाही होगी |