गंगा एक्सप्रेस-वे के विरोध में कल निकलेगी जनाक्रोश यात्रा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा एक्सप्रेस-वे जिले से ना होकर गुजरनें के चलते जनपद के जनप्रतिनिधियों की सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक खूब फजीयत हो रही है| विरोध की कांपी में शुक्रवार को एक पन्ना जनाक्रोश यात्रा का भी जुड़नें जा रहा है| यात्रा को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गयीं है|
दरअसल पूर्व से प्रस्तावित जनाक्रोश यात्रा शहर के गुरुगांव देवी मन्दिर से लाल दरवाजे तक जनाक्रोश यात्रा निकाली जायेगी| जिसमे फर्रुखाबाद विकास मंच, हिन्दू महासभा, व्यापार मंडल, करणी सेना आदि कई सामाजिक संगठन सामूहिक रूप से शामिल होंगे| यात्रा में सर्वाधिक भीड़ एकत्रित होनें का दावा किया जा रहा है|  फिलहाल जनाक्रोश यात्रा दे जुड़े राहुल जैन नें बताया कि यात्रा की तैयारी लगभग पूर्ण है| शुक्रवार को दोपहर एक बजे से यात्रा का शुभारम्भ किया जायेगा|