राशिफल: पढ़ें क्या कहते है आपके आज के सितारे

FARRUKHABAD NEWS

डेस्क:आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए|
मेष-आज का दिन सामान्य रहेगा। छोटी मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से फल मिलेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट हासिल हो सकता है। भूमि, भवन आदि खरीदने का विचार बन सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवन साथी से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मतभेद उभर सकते हैं छोटी छोटी बातों को इग्नोर करें।
वृषभ-आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से मदद मिलेगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है जिससे मान सम्मान में वृद्धि होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कंप्यूटर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। विदेश में पढ़ाई लिखाई के लिए जाने वाले छात्रों के कार्य बन सकते हैं, प्रयास जारी रखें। पारिवारिक जनों के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। पति पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। पेशेवर लोगों के जीवन में भागदौड़ बनी रहेगी जबकि व्यक्तिगत जीवन में सकून महसूस करेंगे। आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों की वजह से आर्थिक स्थिति डामाडोल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में समस्याएं उभर सकती है। वरिष्ठ अधिकारी नाराज रह सकते हैं संयम से काम लें। जिन छात्रों की परीक्षा का नतीजा आने वाला है उनका नतीजा सकारात्मक होने की संभावना है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। घर में सुख शांति रहेगी। दाम्पत्य जीवन मधुरता बनेगी जीवनसाथी से सरप्राइज़ मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
कर्क-आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा।आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर साबित होगा पूर्व में लंबित कई योजनाओं के सुखद परिणाम सामने आएंगे। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी की मधुरता व चतुराई से सबका मन जीत लेंगे। उच्चाधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है। भाई बहनों से छोटा मोटा मतभेद हो सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे व सफलता प्राप्त होंगी। घर परिवार में प्रसन्नता रहेगी। पति पत्नी में सहयोग रहेगा प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
सिंह-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है। कार्यालय में मान सम्मान की प्राप्ति होगी पद प्रतिष्ठा मैं बढ़ोतरी हो सकती है। नई परियोजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं धन लाभ होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए किसी बड़ी सफलता का योग बन रहा है। छात्रों के लिए समय अच्छा है प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने के योग बन रहे हैं। बहनों के साथ दिन मौज मस्ती में बीतेगा। घर परिवर का माहौल आनंद पूर्ण रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से प्रसन्न रहेंगे। पति पत्नी के संबंधों में प्रेम बढ़ेगा प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतर है।
कन्या-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कई बड़े महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे सावधानी बनाए रखें। काम में चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। तकनीकी और संगणक से जुड़े लोगों के लिए दिन फलदायी साबित होगा आर्थिक योजनाओं में पूंजी निवेश करेंगे। नई योजनाओं को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में जल्दबाजी से बचें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों को इच्छित परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों मैं भी उतार चढ़ाव बना रहेगा किंतु आपसी विश्वास बढ़ेगा।
तुला-आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। पूर्व में अटकी योजनाएं कठिन मेहनत की वजह से सुचारु रूप से शुरू होंगी। आर्थिक वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करने के लिए संघर्ष का का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है आपके प्रभाव में वृद्धि होगी l छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मौज मस्ती में समय बिताएंगे संतान से प्रसन्नता प्राप्त हुई। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है अविवाहित लोगों को रिश्ता आ सकता है।
वृश्चिक-आज का दिन सामान्य रहेगा दिन की शुरुआत में ही घर परिवार से जुड़ी समस्याओं से मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा हालांकि शाम होते होते चीजें अपनी जगह पर ठीक हो जाएगी। आर्थिक उन्नति के लिए दिन श्रेष्ठ है किसी नई योजना से व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में कम वह मौज मस्ती में ज्यादा बीतेगा। घर परिवार में छिटपुट बातों पर कहा सुनी हो सकती है पति पत्नी में तनाव रह सकता है। प्रेम संबंधों में सोच समझकर आगे बढ़ें।
धनु-आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा दिन की शुरुआत ही आलस्य से भरी रहेंगी। करियर कारोबार में प्रगति भी थोड़ी धीमी रहेंगी। आज का दिन पुराने हिसाब किताब निपटने में ही बीत जाएंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। पूंजी निवेश की योजनाओं में सोच समझकर धन लगाएं जल्दबाजी में कार्य आगे अटक सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सामान्य है पढ़ाई से मन भटक सकता है। घर परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। माता पिता के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा।
मकर-आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली व फलदायी साबित होगा । आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बढ़िया है धनलाभ के योग बन रहे हैं कार्यक्षेत्र में काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा कर पाएंगे। पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा करियर कारोबार में आर्थिक वृद्धि के योग है सहकर्मियों की मदद से भविष्य की योजनाओं में पूँजी निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में मेहनत का फल प्राप्त होगा । भाई बहनों के साथ दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा घर परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है।
कुंभ-आज का दिन बेहतर साबित होगा। कार्य में विभिन्न स्रोतों से आय प्राप्त होगी नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी आर्थिक योजना में पूंजी निवेश कर सकते हैं। भूमि भवन खरीदने का विचार बन सकता है। धन लाभ होगा। मीडिया पत्रकारिता से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है पढ़ाई लिखाई के साथ साथ खेलकूद में भी ध्यान देंगे। भाई बहनों से मनमुटाव हो सकता है। आज आप परिवारजनों के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का खयाल रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।
मीन-आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोध उत्पन्न हो सकता है। नौकरी व्यापार में सहकर्मियों व भागीदारों से बहस वह मनमुटाव हो सकता है संयम से काम लें। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। व्यक्तिगत संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई बहनों से संपर्क ठीक ठाक रहेंगे। मित्रों के साथ किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। परिवार में सुख शांति महसूस करेंगे। जीवनसाथी से प्रेम प्राप्त होगा प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है मन प्रसन्न रहेगा।