भूमि विवाद में युवक की गला काटकर हत्या, माँ-बाप के मारी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) भूमि विवाद में युवक की गला काटकर हत्या कर दी गयी| युवक के माँ-बाप बचाने के लिए आये तो उनको गोली मारकर घायल कर दिया गया| जिसके बाद आरोपी फरार हो गये| घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया|
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी दिनेश कुमार का गाँव के ही रामबाबू के साथ 5 डिसमिल भूमि के विवाद में न्यायालय में विवाद चल रहा था| जिसमे रामबाबू के पक्ष के गिरफ्तारी वारंट कोर्ट ने जारी किये थे| वारंट जारी होनें से आरोपी रामबाबू और उनके परिजन आक्रोशित हो गये| शनिवार को सुबह रामबाबू और उसके परिजन दिनेश के घर में दाखिल हुए उन्होंने दिनेश के पुत्र 23 वर्षीय पियूष को दबोच लिया| पहले उसके साथ मारपीट की| उसके बाद उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर हाथ पैर बांध दिये| पियूष की बहन गुड़िया ने बताया की आरोपियों ने विवादित भूमि पर लाकर पहले पियूष के साथ मारपीट की उसके बाद उनका गला धारदार हथियार से काट व गोली मारकर हत्या कर दी| जिससे पियूष की मौके पर ही मौत हो गयी| बेटे को बचाने के लिए दौड़े दिनेश और उनकी पत्नी मीरादेवी के आरोपियों ने गोली मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं| दोनों घायलों को सीएचसी राजेपुर भेजा गया| जहाँ से उन्हें लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा,  अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, थानाध्यक्ष अमृतपुर सुनील परीहार, थानाध्यक्ष राजेपुर दिनेश गौतम आदि मौके पर आ गये| आरोपी मौके से फरार हो गये | पुलिस नें छानबीन की| मृतक पियूष लेखपाल की परीक्षा पास कर चुका था| घटना के बाद गाँव में सन्नाटा पसर गया| घटना होनें के पीछे पुलिस की बड़ी लापरवाही बतायी जा रही है| पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| युवक की गोली मारकर हत्या की गयी है| मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी| साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप को जाँच दी गयी है| यदि कोई पुलिस कर्मी की लारवाही सामने होगी तो एएसपी की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|