आधा सैकड़ा पीआरडी जबान ना आने से बढ़ी जाम की झाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मानदेय ना मिलने से नगर में तैनात पीआरडी जबान डियूटी पर नही आ रहे है| जिससे नगर की ट्राफिक व्यवस्था चरमरा गयी है| शुक्रवार को भी नगर में जाम की झाम रही|
दरअसल नगर में तकरीबन 50 पीआरडी जबान विभिन्य जगहों पर यातायात व्यवस्था को दुरस्त करनें के लिए तैनात किये गये थे| लेकिन बीते लगभग डेढ़ महीने से उनका मानदेय भुगतान ना होनें से पता चला है की पीआरडी जबानों ने डियूटी की छोड़ दी है| जिससे ट्राफिक व्यवस्था पर असर पड़ा है| शुक्रवार को रेलवे रोड़ पर एसबीआई के निकट फूंका ट्रांसफार्मर बदलनें के दौरान अचानक भीड़ बढने से जाम लग गया| जिससे एसबीआई से मठिया देवी तक  जाम ही जाम नजर आया| बाद में काफी देर बाद जाम खुल सका|
पालिका का ट्रैक्टर खराब होनें से चौक पर जाम
नगर पालिका का ट्रैक्टर चौक पर शुक्रवार शाम बंद हो गया| जिससे जाम लगा| काफी देर जाम लगनें से सीओ सिटी की गाड़ी, एम्बुलेंस व डायल 112 की गाड़ियां फंसी रही| यातायात प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया की पीआरडी जबान मानदेय ना मिलने से डियूटी पर नही आ रहे है| जिससे समस्या है| लेकिन अन्य यातायात कर्मी पूरी तरह से ट्राफिक व्यवस्था में लगे है|