कोरोना केस बढने से प्रशासन सख्त, जिले में एक तरफ बाजार खोलने का आदेश फिर जारी

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोरोना के बढ़ते मरीजों पर लगाम लगती ना देख जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा सख्त हो गये है| डीएम नें फरमान जारी किया है कि अब पूरे जिले के बाजार एक तरफ के फार्मूले पर ही खुलेंगे|
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा कि बीते 1 जुलाई से अनलॉक-2 शुरू हो गया है| लेकिन लॉक डाउन अभी खत्म नही हुआ है| जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सभी को करना और मास्क लगाकर ही निकलें| उन्होंने कहा की सभी विद्यालय 31 जुलाई तक के लिए बंद है लेकिन सरकारी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट 15 जुलाई से खोले जा रहे है| रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा| दो लोगों के बीच लगभग 6 फीट की दूरी जरूरी है| गुटखा खाकर थूकने वाले पर जुर्माना किया जायेगा|  उन्होंने कहा लॉक डाउन केबल कंटोमेंट जोंन में ही रहेगा| एक जगह दो मरीज मिलने पर 500 मीटर का क्षेत्र सील किया जायेगा|
व्यापारियों ने ही नही किया लॉक डाउन के नियमों का पालन, एक तरफ बाजार खोलने के जारी किये है| उन्होंने कहा कि अब तक व्यापारियों नें ही नियमों का पालन नही किया| जिससे भीड़ बाजार में बढ़ रही है| जिससे खफा जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने आदेश जारी किये उन्होंने कहा कि पूरे जनपद के बाजार एक तरफ ही खुलेंगे|
रविवार को भी खुलेंगे कटिंग सैलून
डीएम नें बताया कि रविवार को बंदी के दिन भी कटिंग की दुकानें खोली जा सकेगीं| लेकिन उन पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखनी होगी|
अब तक हुई 5411 लोगों की जांचे
उन्होंने जेएनआई न्यूज को बताया कि अभी तक कुल 5411 लोगों की जाँच की गयी| जिसमे से 180 पॉजिटिव आये है| 105 मरीज ठीक हो चुके है| 69 मरीज अभी सक्रिय है| उन्होंने बताया कि L1 अस्पताल में 1100 लोगों को रखने का इंतजाम है|
आशा और आंगनबाड़ी घर-घर जांचेगी बीमारी
जिले भर में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की एक सर्विलांस टीम बनायी गयी है| यह 600 टीमें पूरे जिले के गांवों में घर-घर जाकर लोगों से कोरोना के बारे में जानकारी करेंगी| यह अभियान 5 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा|
नियमों को तोड़ने वालों के लिए बनेगी अस्थायी जेल
जिलाधिकारी नें जेएनआई न्यूज को बताया कि लॉक डाउन के नियमों को तोड़ने वालों के लिए अभी तक जुर्माना या मुकदमा दर्ज करने का फार्मूला चल रहा था| लेकिन अब जो लोग नियमों को तोड़ेंगे उनके लिए अस्थायी जेल बनेगी| उन्हें उसी में रखा जायेगा|
सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया, सीएमओ डॉ० चन्द्रशेखर, एएसपी अजय प्रताप, एसडीएम सदर अनिल कुमार आदि रहे|
सत्ता का नाम आते ही याद आया हाई रिस्क और लो रिस्क
शहर कोतवाली के एक चौकी इंचार्ज ने आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में जाकर भाजपाइयों के साथ चाय की पार्टी की गयी| जिसके कुछ घटों के बाद चौकी इंचार्ज की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी| लेकिन दूसरों को नियमों का पाठ पढ़ाने वाले भाजपा नेताओं ने खुद को घर में कैद ना करके सहकारी बैंक के चुनाव में हिस्सा किया और सैकड़ों लोगों से मिले| इस सबाल के जबाब में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह देखा जाता है कि कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आने वाला व्यक्ति हाई रिक्स में है या लो रिक्स में इसके बाद ही उसे प्रतिबंधित किया जाता है| उन्होंने कहा जाँच करायी जायेगी| यदि मामला ठीक निकला तो मुकदमा दर्ज होगा|