ससुरालियों से विवाद में विवाहिता फांसी पर झूली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) ससुरालियों से हुए विवाद के बाद आक्रोशित विवाहिता फांसी पर झूल गयी| पुलिस नें उसके पति सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हाथा मिंटू खां निवासी विकास प्रजापति की 22 वर्षीय पत्नी कल्पना नें घर के भीतर कमरें में छत के कुंडे में सांडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| ससुरालजनों नें बताया कि मृतका के पति विकास, सास रेशमा आदि एक विवाह समारोह में शामिल होनें के लिए गये थे| विकास के घर में पीतल की परांत बनानें का कार्य होता है| लिहाजा लगभग 10:30 बजे कल्पना के ससुर नें बड़े पुत्र अशोक की बहू सुषमा से हथौड़ा लानें को कहा| जब सुषमा कल्पना के कमरें में पंहुची तो देखा की वह फांसी पर झूल रही है|
जिसकी जानकारी मिलने पर मृतका का पति विकास और परिजन रास्ते से लौट आये| जानकारी होनें पर थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह व बजरिया चौकी इंचार्ज पंकज सिंह, फिल्ड यूनिट टीम  मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल कर शव कब्जे में ले लिया| वहीं मृतका की माँ देवकी देवी, भाई नरसिंह, रितेश पुत्र दिनेश प्रजापति निवासी औगतपुर हरपालपुर हरदोई मौके पर आ गये| उन्होंने बताया कि कल्पना का विकास से विवाह बीते 2018 में हुआ था | उन्होंने हत्या करनें का आरोप लगाया| पुलिस नें घटना के आरोप में मृतका के पति विकास, जेठ अशोक, सास रेशमा, जेठानी सुषमा व ससुर राजेश को हिरासत में ले लिया| थानाध्यक्ष नें बताया जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|