परशुराम के आदर्शों को कभी ना भूलें ब्राह्मण: प्रतिभा शुक्ला

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार को ब्राह्मण समाज जनसेवा समिति (ब्राह्मण महासंघ) के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हबन-पूजन का आयोजन किया गया| जिसमे कई पूरे जनपद ने ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए|
शहर के बर्दी बद्री विशाल डिग्री कालेज में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया| जिसमे पदाधिकारीयों व सदस्य गणों ने अभिषेक, हवन, पूजन, यज्ञ, वृद्धाें का सम्मान आदि कर अपने इष्ट को नमन किया। कालेज परिसर में लगी भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया| मुख्य अतिथि प्रतिभा शुक्ला राज्यमंत्री यूपी व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी व सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व  अनीता द्विवेदी ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्र का माल्यार्पण, हवन ,तिलक व दीप प्रज्ज्वलित किया।  राज्य मंत्री ने कहा कि कि प्रदेश का विकास तो उनकी प्राथमिकता है ही इसके अलावा वे ब्राह्माण समाज के लिए हर संघर्ष में साथ देंगी । उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के उच्चादर्श सभी के सामने हैं। वह एक तपस्वी के रूप में समस्त जगत का कल्याण करने वाले परशुराम के आदर्शों को ब्राह्माण कभी न भूलेंगा| शहर के साहबगंज नारायण दास निवासी अशोक मिश्रा की पुत्री हर्षिता मिश्रा ने कत्थक पर नृत्य कर भारतीय लोक नृत्य की एक झलक पेश की|
इस दौरान कार्यक्रम मुख्य संरक्षक औंकार दास महाराज, संस्था प्रमुख नारायण दत्त द्विवेदी , व्यवस्थापक अतुल मिश्रा, जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला,  उत्कर्ष चतुर्वेदी ,जिलाध्यक्ष महिला प्रीती तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अन्नू शुक्ला, गौरव दुबे,मुकेश दुबे,  रवीश द्विवेदी, अमित, शिवम दीक्षित,अनिल मिश्रा, शिवम दुबे, रानू दीक्षित, मुनीश चन्द्र मिश्रा, डॉ० अरुण अग्निहोत्री,मयंक मिश्रा, नंद किशोर दुबे आदि रहे|हबन पूजन आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल ने कराया|