ट्रैक्टर ट्राली पलटने से महिला की दर्दनाक मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी| जिसमे महिला दब गयी और उसकी दर्दनाक मौत हो गयी| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच की| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
जनपद एटा के ग्राम धुमरी निवासी 45 वर्षीय मार्ग श्री पत्नी रामसेबक वर्मा अपने मायके शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर में है| मार्गश्री बीते लगभग दो दशक से मायके में ही रह रही थी| मार्गश्री के पति रामसेबक को आँखों से साफ नही दिखता| मार्ग श्री पांचाल घाट पर पान-मसाला सिगरेट का खोखा रखे हुए थी| गुरुवार को मार्गश्री सड़क किनारे रखे अपने खोखे के पास खड़ी थी| तभी फर्रुखाबाद की तरफ से आ रही ईंटो से भरी ट्रैक्टर ट्राली अचानक मार्गश्री पर पलट गयी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी|
परिजन मार्गश्री को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा डॉ० प्रशांत कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया| प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि जाँच की जा रही है| शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जायेगा|