‘बुलडोजर’ आपरेशन के मार्ग में विरोध का ब्रेकर लगानें का प्रयास

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रूखाबाद:(नगर संवाददाता) बुधवार को शहर के कुछ हिस्से में चलाये गये अतिक्रमण अभियान को लेकर राजनीति शुरू हो गयी है| लिहाजा व्यापारी नेताओं ने अतिक्रमण अभियान का विरोध कर प्रदर्शन किया|
दरअसल नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव की अगुवाई में बीबीगंज चौकी से टाउन हाल तक अतिक्रमण अभियान चलाकर फुटपाथ और नालियाँ खाली करायी गयीं| गुरुवार को टाउन हाल से चौक तक अभियान चलना है| सरकार की मशा है की शहर में सड़क खुलें तो जाम से निजात मिले| लेकिन जब भी जिला प्रशासन अतिक्रमण अभियान चलाया जाता है तो उसे विरोध के पत्थर के नीचे दबा दिया जाता है| लिहाजा जाम की झाम नगर में दशकों से है| बुधवार को जैसे ही अतिक्रमण अभियान चला तो युवा व्यापार मंडल सड़क पर आ गया| युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों दुकानदार सड़क पर आ गये और अभियान का पुरजोर विरोध किया| इसके साथ ही जिला प्रशासन व पालिका के खिलाफ नारेबाजी की| युवा व्यापारियों ने कहा की पहले कोरोना ने व्यापारियों  की कमर तोड़ दी और अब जब त्योहारों का सीजन है तो अतिक्रमण अभियान लाकर व्यापारियों के पेट पर लात मारी जा रही है| इस अभियान को आगामी त्योहारों तक रोंका जाना चाहिए|
अधिशाषी अधिकारी की गाड़ी को रोंका
विरोध प्रदर्शन के दौरान उधर से गुजरे ईओ रविन्द्र कुमार की गाड़ी को प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने रोंक के रखा| उनकी कर के आगे प्रदर्शन किया|
अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया की जिन्हें अतिक्रमण से तकलीफ है वह  जिलाधिकारी से भेट कर उनके समझ अपनी बात रखें| डीएम का आदेश ही सर्वमान्य होगा| ईओ को अभियान रोंकने का अधिकार नही है| यदि सरकारी कार्य में बाधा डाली तो कार्यवाही होगी|