सहकारी सचिव की मार्ग दुर्घटना में मौत

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बाइक से आ रहे साधन सहकारी सचिव को किसी अज्ञात वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर हो गये| उन्हें उपचार हेतु लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ  उन्हें मृत घोषित कर दिया गया|
कोतवाली फतेहगढ़ के सिविल लाइन मढ़ैया निवासी 60 वर्षीय शिवधेश सिंह अपनी बाइक से जा रहे थे| तभी कोतवाली क्षेत्र के महरूपुर के पास आराध्या गेस्ट हाउस उनके किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये| उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया| लोहिया अस्पताल में शिवधेश सिंह की मृत घोषित कर दिया गया| वह आगामी दिसम्बर में सेवा निवृत हो रहे थे| वह हेलमेट नही लगाये थे| बताया जा रहा की यदि वह हेलमेट लगाये होते तो जान बच सकती थी| सूचना पर उनकी पत्नी कुसुमलता व अन्य परिजन लोहिया अस्पताल आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक पुत्र सचिन है| वह कमालगंज साधन सहकारी समिति पर सचिव पद पर तैनात थे। पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है|