बाबा नीबकरोरी की निकाली निशान यात्रा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार को अहले सुबह बाबा नींब करोरी महाराज की प्रथम निशान यात्रा निकाली गयी| जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया |
शहर के नया कोठा पार्चा स्थित श्रीराम जानकी महालक्ष्मी “खाटूधाम” नया कोठा पार्चा से निशान यात्रा निकाली गयी| जिसमे लगभग 21 निशान शामिल हुए| यात्रा नगर में मुख्य मार्गो से निकल कर नीब करोरी धाम मोहम्मदाबाद के लिए प्रस्थान कर गयी| जहाँ निशान यात्रा का विधिवत समापन हुआ| रतनेश मिश्रा, गौरव मिश्रा, शिवम मिश्रा, प्रहलाद, संतोष सिंह, अभिषेक सिंह व अभिषेक वाजपेयी आदि रहे|