भूमि विवाद में चली लाठीयां, आधा दर्जन से अधिक जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

MARPITफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम वहबलपुर में भूमि विवाद के चलते लाठी चल गयी | जिसमे में आधा दर्जन से अधिक लोग लहूलुहान हो गये| पुलिस ओ घटना के सम्बंध में तहरीर दी गयी है|

गाँव के ही अरविन्द ने गाँव के ही पुष्पेन्द्र, नन्हे उर्फ़ मुकेश, सुरेन्द्र व पंचू के खिलाफ थाने में तहरीर दी| अरविन्द के घर के पास खाली पड़ी जमीन पर पतेल रखी थी| उस पतेल में आरोपी आग लगा रहे थे इसी बात का विरोध जब अरबिंद ने किया तो आरोपियों ने मारपीट कर मुन्नू और राजन को घायल कर दिया| वही दूसरे पक्ष से पुष्पेन्द्र ने तहरीर दी| पुष्पेन्द्र के अनुसार बीते 50 वर्ष से जमीन पर उनका कब्जा है| जब इसका विरोध किया तो मुन्नू, राजन और अरविन्द ने लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया | पुलिस ने मेडिकल कराया|