ताऊ ने की मासूम बालिका के साथ हैवानियत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर  संवाददाता) बीते लगभग आठ दिन पूर्व नाबालिक बालिका से दुष्कर्म का आरोप ताऊ पर लगा है| आरोपी मौके से फरार है| पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी 12 वर्षीय पीडिता के पिता दिल्ली में नौकरी करते है| उन्होंने बुधवार को पुलिस को बताया कि बीते 22 फरवरी को उसके बड़े 55 वर्षीय भाई ओम वीर पुत्र फतेह सिंह ने उसकी मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया| जिसकी सूचना जानकारी होनें पर परिजनों ने उसे दिल्ली फोन से दी| बेटी के साथ हैवानियता होने की खबर पर वह घर पंहुचा और पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी|
कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम टीमें लगायी गयीं है|