ट्रैक्टर से कुचलकर भट्टा मजदूर ने दम तोड़ा

ACCIDENT CRIME

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) भट्टे पर कार्य कर रहे मजदूर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गयी| भट्टा मालिक मामले को दबाने में लगे रहे| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया|
बीती रात थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम नगला हुसा निवासी 40 वर्षीय विक्रम पुत्र रामलाल जटपुरा स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रहा था| वह चार दिन पूर्व ही मजदूरी करनें आया था| लिहाजा बीती रात 10 बजे वह भट्टे पर काम कर रहा था| पास में ही ट्रैक्टर मिट्टी का खदान कर रहे थे| तभी अचानक उसकी ट्रैक्टर से कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया|  घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया| मृतक की माँ मां शांति देवी का रो रो कर बुरा हाल है|
कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरजीत यादव नें बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| शव का पोस्टमार्टम कराया गया है|