दो कुंतल प्रतिबंधित मांस पुलिस ने पकड़ा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) पुलिस ने प्रतिबंधित जानवर काटकर उसका मांस बिक्री करने के दौरान छापेमारी कर मौके से दो कुंतल मांस के साथ ही साथ हथियार भी बरामद किये| पुलिस ने 9 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
बीती रात लगभग 1 बजे डायल 100 को सूचना मिली की क्षेत्र के ग्राम जरारी में प्रतिबंधित मांस की बिक्री हो रही है| सूचना पर डायल 100 आ गयी| पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गये| डायल 100 ने थानाध्यक्ष संजय गुप्ता को सूचना दी| थानाध्यक्ष भी मौके पर फ़ोर्स के साथ आ गये| पुलिस ने 2 कुंतल प्रतिबंधित मांस, दो तराजू, पांच चाक़ू, चार कुल्हाड़ी, दो सूजा आदि सामान के साथ ही साथ तीन बिना नम्बर की बाइक भी बरामद की|
पुलिस ने पशु विभाग को सूचना दी| जिसके बाद मांस को ट्रेक्टर से थाने में लेकर आया गया| जंहा शुक्रवार को पशु चिकित्साधिकारी जहानगंज रमेश शाक्य व फतेहगढ़ के पशु चिकित्साधिकारी देवेन्द्र कुमार ने मांस का नमूना लेकर उसे जाँच हेतु मथुरा भेज दिया| वही पुलिस ने आरोपी सलीम पुत्र समीम, भाई हतिन, मल्लन के दो पुत्र और चार अज्ञात लोगो के खिलाफ गौबध निवारण अधिनियम ने तहत मुकदमा दर्ज कर लिया | थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज आकर लिया गया है| आरोपियों की तलाश की जा रही है|