मार्ग दुर्घटना में घायल वृद्ध ग्रामीण ने तोड़ा दम

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते लगभग 16 दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल वृद्ध का सैफई मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था| शनिवार को उसकी मौत हो गयी| परिजन जब शव लेकर पंहुचे तो कोहराम मच गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया जवाहर निवासी 69 वर्षीय राम प्रकाश गाँव के निकट सड़क किनारे अपने मबेशी चरा रहे थे| उसी समय उन्हें मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे| उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती करया गया था| हालत गंभीर होनें पर उसे सैफई के लिए रिफर कर दिया गया था| परिजन सैफई में ही रामप्रकाश का इलाज करा रहे थे| शनिवार को रामप्रकाश नें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया| सूचना पर कस्बा इंचार्ज रक्षा सिंह मौके पर पंहुची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|