राशिफल: पढ़े क्या कहते है आपके आज के सितारे

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। वाणी पर संयम रखें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।वृष: कालसर्प योग का प्रभाव कर्मक्षेत्र में पर पड़ेगा। व्यवधान होगा और मन अशांत होगा, लेकिन पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। ईश्वर की आराधना करें।मिथुन: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। धन, यश, कीर्ति बढ़ेगी।कर्क: पिता या धर्म गुरु से तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।सिंह: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।कन्या: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होगा। रचनात्मक प्रयास फलभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।तुला: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।
वृश्चिक: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मन खिन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में भी तनाव आ सकता है। संयम बरतें। नए संबंध बनेंगे।
धनु: रोग या विरोधी तनाव का कारण होंगे। अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे, जबकि बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।कुंभ: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।