प्रेम प्रसंग के विवाद में दम्पति ने लगायी फांसी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) प्रेम प्रसंग के शक में चल रहे विवाद में दम्पति नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| शव घर आते ही कोहराम मच गया|
थाना पश्चिमी अमैयापुर निवासी 30 वर्षीय अमन पुत्र अशोक अपनी पत्नी 25 वर्षीय  कालिंद्री के साथ पानीपत में रह कर प्लंबर का काम कर रहा था| उसके एक ढाई साल की पुत्री अराशिका है| विगत दिनों दोनों मतदान करनें गाँव आये थे और 21 फरवरी को वापस चले भी गये| कालिंद्री की माँ नन्ही देवी डबरी राजेपुर नें बताया कि उसकी पुत्री की दो दिन पूर्व फोन पर बात हुई थी| तभी बेटी ने अमन के किसी दूसरी जगह प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी दी थी| उसके बाद फोन कट गया| इसके बाद बात नही हुई| पानीपत पुलिस द्वारा सूचना मिली की बेटी-दामाद नें पंखे के फांसी लगा ली है| उनके शव जब गाँव पंहुचे तो कोहराम मच गया| अमन की माँ गुड्डी देवी भाई रामवीर व कालिंद्री की माँ नन्ही देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| गाँव में चर्चा रही की पहले उसने कालिंद्री को फांसी लगायी बाद में खुद को भी फांसी लगा ली| परिजन शव अंतिम संस्कार को ले गये|