सदर में बसपा प्रत्याशी ने बढ़ाई हाथी की चाल

FARRUKHABAD NEWS Politics

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधान सभा चुनाव में तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को है| मतदान को केबल तीन दिन शेष बचे है| जिसको लेकर बसपा के कई दिग्गजों के साथ सदर के प्रत्याशी विजय कटियार नें अपने प्रचार में तेजी ला दी है|बीएसपी के सदर प्रत्याशी विजय कटियार के महेंद्र कटियार चुनाव में अहम भूमिका में नजर आ रहे है| उधर कुर्मी और दलित वोट बैंक विजय के चुनावी आंकड़ो की संख्या को बड़ा कर रहा है| माना जा रहा है कि बसपा के बेस वोट से विजय को काफी राहत मिल रही है| वहीं विजय के चुनाव में पूर्व में विधान सभा का चुनाव लड़े बबलू कटियार भी अपनी पूरी ताकत झोंके है| प्रत्याशी के साथ की कई अलग-अलग टोली मैदान में निकल रहीं है जो घर-घर सम्पर्क कर हाथी की रफ्तार बढानें में जुटी है|