पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के लिए कई दिग्गजों ने लगाया जोर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के चुनाव चिन्ह कप प्लेट के लिए जनपद के कई दिग्गज भीतर खानें से मदद में जुटे है| कुछ तो जनसभाओं में जोर आजमाएश करनें में तेजी से लग गये है| जिससे उनका चुनाव प्रचार रंग ला रहा है|
विधान सभा में उनकी चुनावी जनसभा में निर्दलीय अमृतपुर विधान सभा के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वह पूरी तरह से अस्वस्थ है| उन्हें जनता खुद चुनाव लड़ा रही है| उनके भाषणों में धमकियां नही सुनने को मिलती है| उनका परिवार क्षेत्र की जनता को चुनावी हथियार नही समझता वह तो दशकों से उनके साथ जुड़ा है| उन्होंने हमेशा हर किसी के सुख दुःख में साथ दिया है|
उनके साथ नुक्कड़ सभा को शम्भु शरण यादव नें भी संबोधित किया| की नरेंद्र सिंह को जनता अपने दिल में बसा चुकी है| उससे उन्हें कोई नही निकाल सकता| विधान सभा क्षेत्र के मतदाता फैसला कर चुका है कि उसे क्या करना है| 20 फरवरी को जनता अपना फैसला सुनने वाली है| इस बाद नरेंद्र सिंह चुनाव नही जनता चुनाव जीतेगी|