कचेहरी में विधि-विधान से हुआ सुन्दर कांड पाठ

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कचेहरी फतेहगढ़ में हनुमान मन्दिर में सुन्दरकांड का विधि विधान से आयोजन हुआ| जिसमे न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने सुन्दर कांड का पाठ किया|
कचेहरी में पाताल लोक वाले हनुमान मन्दिर में जिला जज अवनीश कुमार त्रिपाठी नें विधि-विधान से पूजा अर्चना की इसके बाद सुंदर कांड का पाठ शुरू हुआ| आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल नें पूजन आदि कराया| इसके बाद सुन्दर कांड का भव्य आयोजन हुआ| जिससे पूरा माहौल हनुमान मय हो गया| सुन्दर कांड के समापन में आरती और प्रसाद वितरण किया गया| इस दौरान आयोजनक एडवोकेट राजेश अग्निहोत्री, अधिवक्ता डॉ. दीपक द्विवेदी, संजय दुबे, शिवा दुबे आदि रहे|