9 लाख की चोरी में 4200 बरामद, मुख्य आरोपी आठ लाख के साथ फरार

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते 26 जनवरी को सगाई समारोह में से 9 लाख रूपये से भरा झोला गायब हो गया था| जिसमें पुलिस ने एक बालक सहित तीन को गिरफ्तार किया है| उनके पास से केबल 4200 रूपये भी बरामद किये है|
शहर के आवास विकास लोहिया अस्पताल परिसर निवासी उदय प्रताप नें कोतवाली में 28 फरवरी को तहरीर दी थी| जिसमें कहा था कि उनकी बेटी डॉ० गरिमा की सगाई का कार्यक्रम 26 जनवरी को मसेनी चौराहा स्थित एक गेट्स में था| जिसमे उन्होंने नें 9 लाख रूपये अपने समधी सत्यपाल सिंह को दिया था| इस बीच कुछ ही देर में दो युवक रुपयों से भरा थैला लेकर भाग गये जिसमे 9 लाख रूपये थे| उदय प्रताप सिंह नें गेट्स हॉउस के कुछ कर्मियों पर भी शक जाहिर किया है| साथ ही घटना के सीसीटीवी भी पुलिस को सौंपे थे| पुलिस नें मामले में एफआईआर दर्ज की थी|
मंगलवार को पुलिस ने घटना का खुलासा किया| जिसमे पुलिस ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ बोडा हुलखेड़ी निवासी तमन्ना पत्नी मनीष, गीता पत्नी जीतन मल व एक बालक को गिरफ्तार किया है| उनके पास से 4200 रूपये की नकदी बरामद की है| पुलिस ने अनुसार बचा हुआ 8 लाख 90 हजार रूपये लेकर फरार हो गया|