प्रमोद तिवारी बोले 10 मार्च को बदल जायेगा बुलडोजर का ड्राइवर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी कांग्रेस की सदर सीट से प्रत्याशी लुईस खुर्शीद के चुनाव में  समर्थन जुटानें पंहुचे| उन्होंने कहा की इस चुनाव में बीजेपी 100 का आंकड़ा भी पार नही कर रही| इस सरकार के बुलडोजर को केबल एक दो कौम के ही घर दिखाई देते है| आगामी 10 मार्च को बुलडोजर का ड्राइवर उतार दिया जायेगा|
शहर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करनें पंहुचे कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी नें सीएम योगी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को जब गोरे अंग्रेज खत्म नही कर पाये तो यह काले अंग्रेज क्या खत्म करेंगे| उन्होंने कहा की विरासत में हमारा खून है गद्दारों का खून नही है| उन्होंने कहा कि आज पंजाब में बीजेपी अक बजूद खतरे में है| पंजाब और सिखों की बात करें तो ग्यानी जैल सिंह को देश का प्रथम नागरिक बनाया, मनमोहन सिंह को 10 साल पीएम बनाया|
उन्होंने कहा कि मोदी का कहना है कि पश्चिम की सभी 58 सीटें जीत रहे है| मोदी 58 सीटे जीत रहें वही योगी कह रहें है 400 सीटें जीत रहे है| यह फैसला जनता करेंगी| 10 मार्च को बीजेपी की केबल 58 सीटें ही आनें वाली है| उन्होंने कहा कि इस बार किसान का गुस्सा, मंहगाई का असर दिख रहा है| इसका असर बीजेपी के चुनाव पर सीधे पड़ेगा| उन्होंने कहा कि काँग्रेस नें अपने घोषणा पत्र प्रतिज्ञा में कहा कि आवारा जानवरों की समस्या को छतीसगढ़ पद्दति से ठीक करेंगे| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के बनने के दस दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ होगा, दो महीनें के भीतर आवारा मबेशी की समस्या खत्म की जायेगी| उन्होंने सीएम योगी पर हमला बोलतेहुए कहा कि वह ब्राह्मण थे लिहाजा उनके खिलाफ आधा दर्जन मुकदमें दर्ज किये गये| वह बोले की सीएम योगी का बुलडोजर भी दो कौमो के घरों पर चलता दिखायी देता है| लेकिन 10मार्च को जनता बुलडोजर का ड्राइवर ही उतर जायेगा| इस बार चुनाव बीजेपी के विकास पर होगा| बीजेपी यह क्यों नही बताती की पूरे देश में सबसे जादा मंहगी बिजली यूपी में है|  इस दौरान पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, पुन्नी शुक्ला, अरुण अग्निहोत्री आदि प्रमुख रूप से रहे|