दस मार्च को समाजवादी पार्टी हो जाएगी समाप्तवादी पार्टी :केशव प्रसाद मौर्य

LUCKNOW Politics Politics- Sapaa Politics-BJP UP NEWS विधानसभा चुनाव 2022

अमरोहा:विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत का माहौल गर्म है वही नेता एक दूसरे पर जमकर बरसते नजर आ रहे है आज जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश की जनता आगामी 14 फरवरी को सपा मुखिया अखिलेश यादव को भाजपा की बूस्टर डोज लगाएगी और इसके बाद दस मार्च को समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी हो जाएगी। सपा में 40 सीटें जीतने का भी दम नहीं है। बात चार सौ की करते है। उन्होंने पहले चरण के मतदान में गठबंधन का सूपड़ा साफ होने का दावा भी किया।शेरपुर मार्ग स्थित अमर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज के मैदान में विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव तरारा के समर्थन में सार्वजनिक सभा के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों पार्टियों की सरकारों ने प्रदेश की जनता के बजाए अपना विकास किया। जबकि भाजपा ने पूरे पांच साल ईमानदारी से जनता का विकास किया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रथम चरण के मतदान में गठबंधन का सूपड़ा साफ हो रहा है।सपा पर निशाना साधते हुए कहा की इस पार्टी में गुंडे,अपराधियों व माफिया की भरमार हैं और अखिलेश उनके सरदार हैं। सूबे में 300 से ज्यादा सीटें भाजपा को मिलने जा रही हैं। चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार प्रदेश में और भी ताबड़तोड़ विकास कार्य कराएगी