कांग्रेस की दूसरी पोस्टर गर्ल ने भी छोड़ा साथ,लगाए गंभीर आरोप

Politics Politics-CONG. UP NEWS विधानसभा चुनाव 2022 सामाजिक

लखनऊ :यूपी चुनाव में कांग्रेस की 40 प्रतिशत महिलाओं को प्रत्याशी बनाने की योजना से महिलाएं ही प्रभावित हैं। कांग्रेस के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल डा प्रियंका मौर्या के बाद अब दूसरी पोस्टर गर्ल वंदना सिंह के पार्टी को छोड़ देने से कांग्रेस के नारी सशक्तिकरण अभियान को बड़ा झटका लगा है।वंदना यूपी महिला कांग्रेस के मध्य जोन की उपाध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वंदना सिंह ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा पार्टी में ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। टिकट वितरण में दलाली की जा रही है। कांग्रेस की पदाधिकारी होते हुए भी महिलाओं को प्रियंका गांधी से मिलने का मौका नहीं मिलता। वंदना सिंह ने कहा कि वह दो वर्ष से प्रियंका गांधी से ही नहीं मिल सकीं। उनका आरोप है कि प्रियंका गांधी तो कुछ चाटुकारों से घिरी रहने के कारण पार्टी के पदाधिकारियों से भी मुलाकात नहीं करतीं है। वंदना सिंह ने प्रियंका गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में पुराने लोगों को नहीं पूछा जा रहा है जबकि नए लोगों को पार्टी टिकट दे रही है।